Content Descriptorimitable behaviour, violence, fighting, sexual content, foul language, alcohol use
Publisherक्जेन्म
व्हाट्स रॉन्ग विद सेक्रेट्री किम साउथ कोरियन रोमांटिक कॉमेडी टीवी सीरीज है। जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में स्ट्रीम कर सकते हैं। इस शो की कहानी एक बड़े कंपनी के सीईओ ली यंग-जून की सेक्रेटरी किम मी-सो के गिर्द घूमती है। किम मी-सो एक काबिल सेक्रेटरी है और उसके काम की हर कोई तारीफ करता है। ली यंग-जून के सारे काम की जिम्मेदारी किम मी-सो के ऊपर ही रहती है। किम मी-सो ही सब कुछ तय करती है। वहीं तय करती है कि ली यंग-जून को आगे क्या करना है? और उसका दिनभर का शेड्यूल क्या होगा? लेकिन कहानी में ट्विस्ट उस समय आता है। जब किम मी-सो अपनी नौकरी से इस्तीफा दे देती है। यंग जून नहीं चाहता कि किम मी-सो उसे छोड़कर जाए क्योंकि ऐसा करने से वह काबिल कर्मचारी को खो देगा। इसके बाद शुरू होता है किम मी-सो को मनाने का सिलसिला? हालांकि किम मी-सो इतनी आसानी से मानने वाली नहीं है। वह चाहती है कि कुछ समय वो अपने लिए निकालें इसलिए वह नौकरी से इस्तीफा देती है। क्या यंग जून, किम मी-सो को वापस ला पाएगा? क्या किम मी-सो का इस्तीफा देने का कारण कुछ और है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस शानदार शो को देखना शुरू करें।