तू जख्म है एमएक्स प्लेयर की बेहतरीन पेशकश है। यह क्रिमिनल ड्रामा वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज के सभी एपिसोड आप एमएक्स प्लेयर पर ऑनलाइन देख सकते हैं। विराज एक हवाला टायकून है जो हवाला के अवैध धंधे में लिप्त रहता है। विराज को विरासत में बिखरा हुआ परिवार मिला है। विराज के चारो ओर उसके दुश्मन फैले हुए हैं जो इस इंतजार में रहते हैं कि कब विराज कोई गलती करें और वो उसका फायदा उठाए। दूसरी ओर काव्या एक मनोवैज्ञानिक है जो अपने पिता के साथ रहती है। काव्या के पिता उसे बहुत प्यार करते हैं। काव्या का एक मंगेतर भी है जो काव्या को दिलो जान से चाहता है। हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब विराज, काव्या के पिता को लेकर गुस्से में पागल हो जाता है। क्या करना चाहता है विराज? काव्या के पिता से विराज क्यों नाराज है? ऐसे कई सवालों के जवाब आप एमएक्स प्लेयर पर आकर प्राप्त कर सकते हैं। तू जख्म है वेब शो का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है जिसे आप यहां ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं।स