सनक - एक जुनून

1 सीज़न 10 एपिसोडस
A
Content Descriptorsexual content, violence, alcohol use, substance use, foul language, tobacco depictions
PublisherMX ओरिजनल्स
सनक एक जुनून हिंदी की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर बेहतरीन क्वालिटी में ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। इस वेब शो की कहानी अजय और रागिनी नाम के कपल से शुरू होती है। जो अपनी जिंदगी को और बेहतर करने के लिए इंदौर से मुंबई शिफ्ट हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि मुंबई सपनों की नगरी है और यहां आकर उनकी जिंदगी और अच्छी हो जाएगी। अजय एक लॉ फर्म लिए काम करता है। कहानी में ट्विस्ट उस समय आता है जब अजय की शादी की सालगिरह पर उसका बॉस उसे प्रमोशन की गुड न्यूज़ देता है। अजय को प्रमोट करके सीनियर लॉयर बना दिया जाता है। यह खुशखबरी सुनकर अजय काफी एक्साइटेड होता है और अपनी पत्नी रागिनी से इस खुशी को शेयर करना चाहता है। लेकिन जो लग रहा है वैसा बिल्कुल भी नहीं है। इस प्रमोशन के बदले अजय को एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। जल्दी ही अजय को पता चलता है कि प्रमोशन के बदले उसे और उसकी पत्नी को एक अनैतिक कार्य में हिस्सा लेना होगा। लेकिन यह उन्हें केवल एक ही बार करना होगा। ऐसा क्या अनैतिक कार्य है जो अजय और रागिनी को करना होगा? क्या होगा वेब सीरीज में आगे? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस शो का आनंद उठाएं।
Sort By