Content Descriptorimitable behaviour, violence, foul language, tobacco depictions, fighting, sexual content, substance use, alcohol use
Publisherक्जेन्म
लॉलेस लॉयर साउथ कोरिया की थ्रिलर ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में ऑनलाइन देख सकते हैं। शो की कहानी सेंगपिल नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसने अपनी मां को अपनी आंखों के सामने मरते हुए देखा है। सेंगपिल की मां एक मानव अधिकार वकील थी। सेंगपिल की मां की मौत के बाद सेंगपिल को उसके गैंगस्टर अंकल ने पाल-पोसकर बड़ा किया है। सेंगपिल के मन में अभी भी अपनी मां की मौत का बदला लेने का जुनून सवार है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह सेंगपिल न्याय पाने के लिए कानून के अपरंपरागत तरीकों का इस्तेमाल करता है। न्याय पाने के लिए वह कई बार कानून को भी तोड़ देता है और कई बार गलत रास्तों की ओर भी मुड़ जाता है। उसका मुख्य उद्देश्य केवल न्याय पाना होता है। लेकिन कहानी में नया मोड़ उस समय आता है। जब उसे अपने होमटाउन के बारे में कुछ काले रहस्यों के बारे में पता चलता है। सेंगपिल को अपने होमटाउन के बारे में क्या पता चला? क्या होगा इस सीरीज में आगे? जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस शानदार कोरियन ड्रामा का हिंदी में आनंद उठाएं।