देहती लड़के
2 सीज़नस 20 एपिसोडस
U/A 16+
2023

देहती लड़के

Content Descriptorfoul language, violence, alcohol use, tobacco depictions, sexual content
Publisherपरिन मल्टी मीडिया
देहाती लड़के रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज है। इस सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर ऑनलाइन देख सकते हैं। सीरीज की कहानी रजत नाम के एक लड़के से शुरू होती है। जो यूपी के गोंडा गांव में रहता है। रजत अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुका है और अब उसके मां-बाप उसे लखनऊ भेज रहे हैं। लखनऊ में वह अवध टेक्निकल कॉलेज में दाखिला लेता है। इसके साथ ही वह यहां यूपीएससी की तैयारी करने भी आया है। लखनऊ जाने से पहले उसकी मां उसे फालतू कामों में ना उलझने की कसम देती है। रजत के पिता और उसका चचेरा भाई उसे छोड़ने उसके हॉस्टल तक आते हैं। लेकिन हॉस्टल में पहुंचने की शुरुआत ही गलत होती है। हॉस्टल में दाखिल होते ही उन्हें कुछ लड़के नए लड़कों की रैगिंग करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद वह अपने बेटे के कमरे में जाते हैं। कमरे का रूममेट किसी लड़की से बात कर रहा है। रजत के पिता को यह अच्छा नहीं लगता और वह अपने बेटे से कहते हैं कि उन्हें यहां का माहौल ठीक नहीं लगा। हालांकि इसके बाद भी वह अपने बेटे को हॉस्टल में छोड़कर चले जाते हैं। क्या रजत अपने माता-पिता के सपनों को पूरा कर पाएगा? क्या होगा सीरीज में आगे? जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस एंटरटेनिंग सीरीज को देखना शुरू करें।
Sort By