Content Descriptorfoul language, alcohol use, sexual content
PublisherMX ओरिजनल्स
आफत हिंदी की कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है। इस सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर ऑनलाइन देख सकते हैं। शो की कहानी रिक्की नाम के लड़के से शुरू होती है। रिक्की अपनी मां के साथ एक मैरिज ब्यूरो में आया है। इस मैरिज ब्यूरो को नीता नाम की एक महिला चलाती है। रिक्की की मां मैरिज ब्यूरो में अपने बेटे की शादी के लिए लड़की खोजने के लिए आई है। नीता, रिक्की के बारे में पूछती है। लेकिन रिक्की हर बार अजीब तरह के जवाब देता है। उसके बाद नीता उसे पहली लड़की के बारे में बताती है। नीता कहती है कि उसकी प्रोफाइल के मुताबिक कुछ लड़कियां है। इनमें से वह पसंद कर सकता है। पहली लड़की का नाम आयशा है जो वॉइस ओवर आर्टिस्ट है। आयशा के पिता आर्मी में हैं इसलिए उनका लगातार ट्रांसफर होता रहता है। आयशा कुछ दिनों पहले ही बेंगलुरु से शिफ्ट होकर दिल्ली में आई है। आयशा खुले विचारों वाली चुलबुली लड़की है। क्या रिक्की को आयशा पसंद आएगी? या नीता उसे अभी और रिश्ते दिखाएगी? जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस शानदार शो को देखना शुरू करें।