सेतुपति हिंदी में डब तमिल मूवी है। जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुब्बाराज की नाइट ड्यूटी से शुरू होती है। सुब्बाराज अपनी बाइक पर रात के समय पेट्रोलिंग कर रहा है। तभी उसे एक पति और पत्नी के झगड़े की आवाज आती है। जो सड़क पर ही आपस में झगड़ रहे हैं। पति अपनी पत्नी पर हाथ उठा देता है। तभी सुब्बाराज वहां पहुंच जाता है और वह पति को थप्पड़ लगाता है। सुब्बाराज का का ध्यान जैसे ही दूसरी ओर जाता है। महिला का पति अपने कपड़े में से चाकू निकालकर सुब्बाराज को मार देता है। इसके बाद कुछ और आदमी भी वहां पहुंच जाते हैं और वह सुब्बाराज के ऊपर चाकुओं के 17 वार करते हैं और इसके बाद उसे जिंदा ही जला देते हैं। सुब्बाराज C3 थाने की सीमा में पेट्रोलिंग कर रहा था। लेकिन उसकी मौत C4 पुलिस स्टेशन की सीमा में होती है। जिसका चार्ज इंस्पेक्टर सेतुपति के पास है। हत्यारों ने सुब्बाराज की हत्या क्यों की? क्या सेतुपति हत्या का राज खोल पाएगा? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस फिल्म को देखना शुरू करें।