मेरी आवारगी तमिल की एक्शन रोमांटिक मूवी है। जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में ऑनलाइन देख सकते हैं। फिल्म की कहानी एक मेले से शुरू होती है। गांव के अंदर एक मेला लगा हुआ है। इसमें बहुत से लोग हैं। जो अलग-अलग तरह से मेले का आनंद उठा रहे हैं। लेकिन तभी विजय नाम का एक व्यक्ति चाकू लेकर मेले में पहुंच जाता है। उसके साथ उसका चाचा सरवन भी होता है। दोनों गांव के प्रधान को चाकू मार देते हैं। पुलिस मेले में ही मौजूद है और पुलिस दोनों को पड़कर जेल में बंद कर देती है। जब सरवन की मां को यह पता चलता है तो वह अपने बेटे और पोते को बचाने के लिए पुलिस थाने पहुंच जाती है। लेकिन पुलिस उसे वहां से भगा देती है। सरवन और उसके भतीजे विजय प्रताप को पुलिस जेल में बंद कर देती है क्योंकि अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। क्या विजय और सरवन जेल से छूट पाएंगे? विजय और सरवन ने गांव के प्रधान को चाकू क्यों मारा? यह सब जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस शानदार तमिल मूवी को हिंदी में देखना शुरू करें।