मर्यन तमिल की एक्शन रोमांटिक मूवी है। इस फिल्म को आप हिंदी में एमएक्स प्लेयर पर ऑनलाइन देख सकते हैं। फिल्म की कहानी मर्यन नाम के एक युवा व्यक्ति से शुरू होती है। जो अपने देश से दूर सूडान में काम कर रहा है। सूडान में वह 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर आया है। लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड से हर हफ्ते बात करता है और अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने के बाद ही उसके दिल को चैन मिलता है। मर्यन किसी तरह से यहां अपना समय काट रहा है। अब मर्यन के 2 साल पूरे होने वाले हैं और वह अपने घर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मर्यन की गर्लफ्रेंड भी उसका इंतजार कर रही है। मर्यन को अपनी गर्लफ्रेंड के अलावा समुद्र से प्यार है। वह कन्याकुमारी के एक गांव में रहता है। मर्यन को समुद्र से प्यार है और वो समुद्र में ही रहना चाहता है। क्या 2 साल पूरे होने के बाद मर्यन अपने गांव में वापस पहुंच पाएगा? क्या होगा इस मूवी में आगे? यह जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस शानदार फिल्म को देखना शुरू करें।