Content Descriptorviolence, foul language, sexual content, alcohol use, fighting
Directorसिद्दिक
Starringविजय, अश्विन, मित्रा कुरियन, राजकिरन, वादिवेलु, रोजा, लिविंगस्टन, मदन बॉब, महादेवन, कृष्ण कुमार, निझलगल रवि, नीपा, युवासरी, दिल्ली गणेश, म. स. भास्कर, गुइनएस पाक्रू, वैयापुरी, सतीश कृष्णन, शर्मिली
Publisherगोल्डमाइन्स
मैं हूं बॉडीगार्ड तमिल में बनी बेहतरीन एक्शन थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में स्ट्रीम कर सकते हैं। फिल्म की कहानी भूमि नाम के एक लड़के से शुरू होती है। जो एक इलाके के पावरफुल जमीदार मुथुरामलिंगम का बॉडीगार्ड है। मुथुरामलिंगम की गांव के ही एक व्यक्ति से दुश्मनी है और यह व्यक्ति उसके खून का प्यासा है। वह मुथुरामलिंगम को किसी भी कीमत पर मारना चाहता है क्योंकि उसके बेटे ने उसकी बेटी की शादी का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था। जिसके बाद उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। वह अपनी बेटी की मौत का बदला मुथुरामलिंगम से लेना चाहता है। अपनी जान का खतरा होने के बाद मुथुरामलिंगम ने भूमि को अपना बॉडीगार्ड बना लिया है। लेकिन कहानी उस समय बदल जाती है। जब भूमि, मुथुरामलिंगम के बेटे पर हमला कर देता है। जिसके बाद मुथुरामलिंगम उसे बॉडीगार्ड के पद से हटा देता है। क्या भूमि को हटाने के बाद मुथुरामलिंगम की जान को खतरा बढ़ जाएगा? क्या होगा इस मूवी में आगे। जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस साउथ डब मूवी को हिंदी में देखना शुरू करें।