एल वन तेलुगू रोमांटिक हॉरर मूवी है। इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में स्ट्रीम कर सकते हैं। फिल्म की कहानी एक कपल से शुरू होती है। जिनकी जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही है। अरुण और संध्या नाम का कपल एक घर किराए पर लेते हैं। उन्हें लगता है कि अब उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक है और अब वो अपनी जिंदगी को आराम से आगे बढ़ाएंगे। लेकिन कहानी में ट्विस्ट
उस समय आने लगता है। जब घर में कुछ अजीब तरह की घटनाएं घटने लगती है। पहले तो अरुण विश्वास नहीं करता। लेकिन उस समय वह चौंक जाता है जब अचानक से मोमबत्ती अपने आप जल उठती है। इसके बाद उन्हें पता चलता है कि यह घर भूतिया है और इस घर पर भूतों का साया है। लेकिन स्थिति उस समय और बिगड़ जाती है जब अरुण का एक्सीडेंट हो जाता है और इस एक्सीडेंट की वजह दोनों ये घर छोड़ने का मन बना लेते हैं। क्या यह दोनों घर छोड़ पाएंगे? क्या है इस घर के पीछे का राज? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस बेहतरीन मूवी को देखना शुरू करें।