हीरो नंबर जीरो 2 तमिल मूवी है। जिसे आप यहां हिंदी में स्ट्रीम कर सकते हैं। यहां इस फिल्म का हिंदी डब वर्जन उपलब्ध है। फिल्म की कहानी अजागू राजा से शुरू होती है। जो मुथुकृष्णन परिवार का एकमात्र बेटा है। राजा का अपना एक केबल चैनल है लेकिन वो इस केवल चैनल को ठीक से नहीं चलाता। इस केवल कंपनी में केवल 2 लोग ही काम करते हैं राजा और कल्याणम। कहानी में नया मोड़ उस समय आता है। जब राजा की मुलाकात प्रिया नाम की एक लड़की से होती है। जो शादी में गाना गा रही है लेकिन उसकी आवाज राजा को इरिटेट कर देती है और वह प्रिया से बहस करने लग जाता है। लेकिन आखिर में प्रिया मान जाती है कि वह अच्छा नहीं गा सकती। दोनों के बीच में दोस्ती हो जाती है और कुछ समय बाद यह दोस्ती प्यार में बदल जाती है। इसके बाद दोनों एक दूसरे से शादी करने की योजना बनाते हैं। क्या राजा और प्रिया की शादी हो पाएगी? क्या होगा इस मूवी में आगे? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस साउथ डब मूवी का आनंद उठाएं।