Content Descriptorviolence, foul language, sexual content, tobacco depictions, alcohol use
Publisherप्रेमीयर9 एन्टर्टेन्मन्ट
लीगली रोमांस चाइनीस वेब शो है जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। इस वेब शो की कहानी कियान वेई और लू शुन से शुरू होती है। कियान वेई अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लू शुन के पास लीगल डिपार्टमेंट में काम करती है। हालांकि इससे पहले दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं। जब दोनों स्टूडडेंट्स थे उस समय से दोने एक दूसरे को जानते हैं। लेकिन तब दोनों एक दूसरे के लिए दुश्मनी रखते थे। लेकिन जब कियान वेई, लू शुन के पास काम करने आती है तो लू शुन अपना बदला लेने का फैसला करता है और इस बात में कोई कमी नहीं छोड़ता है कि कियान वेई की जिंदगी बद से बदतर हो जाए। उसके साथ जितना हो सकता है उतना बुरा सुलूक करता है। लेकिन कहानी में नया मोड़ उस समय आता है। जबकि कियान वेई का एक्सीडेंट हो जाता है और वह कोमा में चली जाती है। कैसे हुआ कियान वेई के साथ एक्सीडेंट? क्या कियान वेई कोमा से बाहर आ पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस बेहतरीन चाइनीस टीवी शो का आनंद उठाएं।