Content Descriptorfoul language, substance use, sexual content, violence
PublisherMX ओरिजनल्स
MX Player अपने दर्शकों के लिए थ्रिलर, सस्पेंस और ड्रामा से भरी शानदार वेब सीरीज Dollhouse Diaries हिंदी में लेकर आया है जो सत्य घटनाओं से प्रेरित है। यह वेब सीरीज एक पति-पत्नी की मैरिड लाइफ पर आधारित है। मैथिली (श्रुति रामचन्द्रन) एक स्कूल में टीचर होती है जहां उसकी मुलाकात एक एंटरप्रेन्योर संजय (अमित भार्गव) से होती है और दोनो की शादी हो जाती है। संजय का बर्ताव श्रुति के साथ बेहद अजीब होता है। रात को वो उसके साथ लड़ाई करता है तो सुबह तक एकदम बदल जाता है। मैथिली और संजय के बीच परिस्थिति इतनी बिगड़ती है कि तलाक की नौबत आ जाती है लेकिन मैथिली अपने ऊपर हुए अत्याचारों का बदला लिए बिना संजय को नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए वो अपने एक दोस्त की मदद लेती है संजय क्यों करता है मैथिली के ऊपर अत्याचार? मैथिली कैसे लेती है संजय से बदला? क्या मैथिली अपना बदला लेने में कामयाब होती है? बदला लेने की लिए वो क्या-क्या तरीके अपनाती है? यही सब जानने के लिए पर तमिल वेब सीरीज डॉलहाउस डायरीज़ के हिंदी में डब वर्जन के पहले सीजन को (Dollhouse Diaries Season 1) एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देखें। थ्रिल, ड्रामा और सस्पेंस से भरी इस वेब सीरीज की कहानी बीच में कभी भी एकदम से बदल जाती है। डॉलहाउस डायरीज़ के सीजन 1 के 13 एपिसोड रिलीज किए गए हैं और हर एपिसोड में आपको अलग कहानी देखने को मिलेगी।