द वेटिकन टेप्स मूवी हॉलीवुड की हॉरर मूवी है। यह फिल्म आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में स्ट्रीम कर सकते हैं। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला से शुरू होती है। जो एक्सीडेंट के बाद कोमा में चली जाती है। लेकिन एंजेला नाम की इस महिला के साथ उस समय चमत्कार होता है। जब वो अचानक से कोमा से जाग जाती है। लेकिन कोमा से बाहर आने के बाद इसकी इसका व्यवहार संदेहास्पद लगता है। कोमा से बाहर आने के बाद एंजेला एकदम स्वस्थ लगने लगती है। लेकिन ऐसा लगता है जैसे यह एंजेला नहीं बल्कि कोई और है। ऐसा लगता है जैसे उसके शरीर पर किसी और ने कब्जा कर लिया है। एंजेला का व्यवहार पहले से एकदम बदल चुका है। कुछ समय पहले ही एंजेला ने एक बच्चे को पानी में डुबाने की कोशिश की थी और एक जासूस को सम्मोहित करके उसे सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया था। फादर लोजानो एक पादरी हैं उन्हें लगता है कि एंजेला के शरीर पर किसी दूसरे की आत्मा ने कब्जा कर लिया है इसलिए वह उसे मानसिक रोगों के अस्पताल में भेज देते हैं। क्या एंजेला के शरीर पर वाकई में किसी और का कब्जा है। क्या मानसिक रोगों के अस्पताल में जाकर एंजेला ठीक हो पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए यहां आएं और इस डरावनी मूवी को देखना शुरू करें।