इट्स कॉम्प्लिकेटेड बंगाली वेब सीरीज है। जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर इंग्लिश और बंगाली दोनों भाषाओं में स्ट्रीम कर सकते हैं। इस शो की कहानी दो दोस्तों से शुरू होती है। विवेक अपनी पत्नी अनमोल के साथ विदेश से इंडिया वापस आता है। वह यहां अपने दोस्त सोहेले के घर पर रूकने के लिए आता है। विवेक अपने दोस्त सोहेल की गर्लफ्रेंड परी के साथ यहां रहता है। विवेक कुछ समय के लिए सोहेल के घर पर ही रुकेगा। दोनों शाम को डिनर से पहले शराब पीने का प्लान बनाते हैं। दोनों शराब पीते हैं और अपने पुराने दिनों को याद करने लगते हैं। दोनों कॉलेज के दोस्त हैं और काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। विवेक एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है और विदेश में एक बड़े घर में रहता है। विदेश में विवेक के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। लेकिन वही सोहेल की माली हालत उतनी अच्छी नहीं है। लेकिन कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है। जिससे दोनों दोस्तों के बीच में दरार पैदा हो जाती है। क्या हुआ दोनों दोस्तों के बीच? क्या इन दोनों की यह दोस्ती आगे और चलेगी? क्या होगा वेब सीरीज में आगे? यह सब जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस बेहतरीन शो का आनंद उठाएं।