स्नेक्स मंदारिन भाषा में बनी साइंस-फाई हॉरर मूवी है। इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में ऑनलाइन देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे विशाल सांप पर आधारित है। जिसके बारे में अधिकतर दुनिया अनजान है। इस सांप को सबसे पहले 1940 में एक जापानी मिलिट्री ग्रुप ने देखा था। लेकिन इसके बाद इस सांप को किसी ने नहीं देखा। यह सांप एक अनजान आईलैंड पर रहता है और आईलैंड पर अभी तक इंसानों की पहुंच नहीं हुई है। यह सांप लगभग 15 मीटर से ज्यादा लंबा होता है और यह एक मगरमच्छ को आसानी से निगल सकता है। कहानी में नया मोड़ उस समय आता है। जब एक सीक्रेट प्लांट को खोजने के लिए एक ग्रुप इस आईलैंड की ओर निकलता है। लेकिन आईलैंड पर केवल यह सांप ही खतरा नहीं है बल्कि इससे भी खतरनाक और भयानक खतरे इस आईलैंड के आसपास मंडरा रहे हैं। क्या यह ग्रुप इस आईलैंड से सुरक्षित वापस निकल पाएगा। क्या होगा इस मूवी में आगे? जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस बेहतरीन हिंदी में डब मूवी का आनंद उठाएं।