रिवॉल्ट हॉलीवुड की साइंस-फाई मूवी है। इस फिल्म को आप हिंदी में एमएक्स प्लेयर पर ऑनलाइन देख सकते हैं। फिल्म की कहानी केन्या से शुरू होती है। जहां अमेरिकन स्पेशल फोर्से एक मिशन के लिए पहुंची हुई है। यहां अमेरिकन फोर्स मशीनों से लड़ाई लड़ रही है जो इंसानों को धरती से खत्म कर देना चाहती है। लेकिन कहानी में नया मोड़ उस समय आता है। जब अमेरिका की इस स्पेशल फोर्स में तैनात एक अमेरिकी सैनिक की याददाश्त चली जाती है। उसे अपने अतीत के बारे में अब कुछ भी याद नहीं है। जब इस सैनिक की आंख खुलती है। तो वह अपने आप को एक जेल में पाता है। हालांकि इसके साथ क्या हुआ? वह जेल में कैसे पहुंचा? इस बारे में उसे कुछ भी याद नहीं है। ना उसे अपने बारे में कुछ पता है। उसका अतीत पूरी तरह से घुल चुका है। यहां इसकी मुलाकात नदिया नाम की एक फ्रेंच फॉरेन मिलिट्री डॉक्टर से होती है। कौन है यह अमेरिकन सोल्जर? क्या है इसका अतीत? क्या उसे अपना अतीत याद आएगा? यह सब जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस शानदार हॉलीवुड मूवी को देखना शुरू करें।