मेगा क्रोकोडाइल हिंदी में डब चाइनीज मूवी है जिसे आप यहां बेहतरीन क्वालिटी में स्ट्रीम कर सकते हैं। इस फिल्म की कहानी एक्शन और एडवेंचर से भरी है। लुओ हान क्रोकोडाइल पर रिसर्च करने वाला एक जाना-माना रिसर्चर है। लुओ हान अब तक हजारो क्रोकोडाइल पर रिसर्च कर चुका है और उसकी इसी खूबी के कारण एक महिला कोंग मिंघजू उसे हेल आईलैंड पर अपनी समस्या हल करने के लिए बुलाती है। कोंग मिंघजू अपने आईलैंड को टूरिस्ट फ्रैंडली बनाना चाहती है लेकिन इस आईलैंड की सबसे बड़ी समस्या है क्रोकोडाइल, जो इस आईलैंड पर चारो तरफ हैं। लुओ हान महिला की न्यौते को तो स्वीकार कर लेता है लेकिन जो लग रहा है चीजें उतनी आसान नहीं है। आईलैंड पर लुओ हान को किन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा? लुओ हान, कोंग मिंघजू की परेशानी हल कर पाएगा? अगर आप एक्शन से भरी एडवेंचर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो इस फिल्म को एमएक्स प्लेयर लगाकर देख सकते हैं।