जुरासिक शार्क हॉलीवुड की एक्शन और एडवेंचर से भरी मूवी है। जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में ऑनलाइन देख सकते हैं। फिल्म की कहानी दो लड़कियों से शुरू होती है। जो एक बीच के पास ही एंजॉय कर रही हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनके बीच के पास एक भयानक खतरा भी मंडरा रहा है। इस बीच से कुछ ही दूरी पर एक तेल रिग की खुदाई हो रही है। इस खुदाई के दौरान प्रागैतिहासिक काल की शार्क रिलीज हो जाती है। तालाब के तल में काफी गहराई तक ड्रिल करने के कारण यह शार्क आजाद जाती है और इसकी वजह से एक विस्फोट भी हो जाता है। शार्क आजाद होते ही दो लड़कियों को खा जाती है और उसके बाद वह चोरों के एक ग्रुप पर भी हमला कर देती है। जो एक पेंटिंग चुरा कर बोट पर जा रहे हैं। इनमें से वह दो चोरों को जिंदा ही खा जाती है। पेंटिंग को पानी में फेंककर बाकी चोर अपनी जान बचा कर निकलने में वहां से कामयाब हो जाते हैं। क्या इस शार्क पर काबू पाया जा सकेगा? क्या होगा इस मूवी में आगे? यह जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस शानदार फिल्म को हिंदी में देखना शुरू करें।