डायवर्जेंट रहस्य और रोमांच से भरी साइंस-फाई हॉलीवुड मूवी है। यह फिल्म आप यहां हिंदी में ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। डायवर्जेंट फिल्म की कहानी फ्यूचर पर आधारित है। फ्यूचर में शिकागो शहर में लोगों के पांच अलग-अलग ग्रुप बने हुए हैं। इन पांचों ग्रुप के अलग-अलग नाम है और इन ग्रुप में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं। इन ग्रुप में लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर बांटा जाता है। 16 साल की उम्र होने पर व्यक्ति का सीरम टेस्ट किया जाता है और इस टेस्ट के आधार पर तय किया जाता है कि वह किस ग्रुप में जाएगा। कहानी में ट्विस्ट समय आता है जब 16 साल की लड़की बिट्रिस का सीएम टेस्ट होता है। हालांकि टेस्ट के नतीजे चौंकाने वाले होते हैं। यह नतीजे बिट्रिस किसी को बता नहीं सकती है। बिट्रिस के टेस्ट के नतीजे क्या आए? क्या होगा मूवी में आगे? जानने के लिए अभी एमएक्स प्लेयर लगाएं और इस मूवी को देखना शुरू करें।