देव (हिन्दी डुब्बड)

देव (हिन्दी डुब्बड)

Content Descriptorsuitable for all ages
Directorरजत रविशंकर
Starringकार्ती, राकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज , रम्या कृष्णन, अमृता श्रीनीवासन, संथोश प्रताप, Mahanadi Shankar, रेथीका श्रीनिवास, त. म. कार्तिक, निक्की गलरानी, कार्तिक, R.J. Vignesh, निक्की गलरानी, वाम्सी, अमृता श्रीनीवासन, र्ज विग्नेश, रेणुका, रेणुका
Publisherगोल्डमाइन्स
देव हिंदी की एक्शन रोमांटिक मूवी है। जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में ऑनलाइन देख सकते हैं। इस फिल्म को तमिल से हिंदी में डब किया गया है। देव फिल्म की कहानी मूवी के मुख्य कैरेक्टर देव से शुरू होती है। जो एक बड़ा बिजनेसमैन है और एडवेंचर पसंद करता है। अपने एडवेंचर के लिए देव हमेशा अपने साथ अपने दो दोस्तों विक्की और निशा को साथ लेकर जाता है। हालांकि विक्की एक सामान्य जिंदगी जीना चाहता है। विक्की, देव के साथ उसकी रोमांचक यात्राओं पर जाने से हिचकिचाता है। विक्की को लगता है कि जब देव किसी के प्यार में पड़ जाएगा तो वह उसे समय नहीं दे पाएगा। विक्की, देव के लिए एक गर्लफ्रेंड की तलाश कर रहा है। तभी उसकी नजर मेघना पद्मावती पर पड़ती है जो अमेरिका में एक बड़ी स्टार्टअप कंपनी की सीईओ है। विक्की को लगता है कि मेघना, देव के लिए अच्छी पसंद हो सकती है। देव भी मेघना में दिलचस्पी दिखाता है। वह उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज देता है। क्या मेघना देव की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करेगी? क्या होगा मूवी में आगे? जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस बेहतरीन फिल्म का आनंद उठाएं।