अंतिम फैसला तेलुगू मूवी है। जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में स्ट्रीम कर सकते हैं। इस फिल्म का हिंदी डब वर्जन यहां उपलब्ध है। फिल्म की कहानी विवेक चक्रवर्ती नाम के एक रॉकस्टार से शुरू होती है जो बेंगलुरु में रहता है। विवेक के परिवार के अधिकतर लोग आर्मी ऑफिसर हैं और उसके परिवार के लोग चाहते हैं कि विवेक भी आर्मी में ही अपना करियर बनाएं। लेकिन विवेक की दिलचस्पी संगीत में है। वो एक रॉक बैंड चलाता है। विवेक आर्मी जॉइन नहीं करना चाहता। कहानी में नया मोड़ उस समय आता है। जब विवेक नए साल शाम की शाम एक कंसर्ट के लिए हैदराबाद के लिए निकलता है। लेकिन विवेक लेट हो जाता है और उसकी फ्लाइट छूट जाती है। यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेना शुरू करती है। विवेक अपने दोस्तों के साथ सड़क के रास्ते हैदराबाद जाने का फैसला करता है। क्या विवेक सही समय पर हैदराबाद पहुंच पाएगा? क्या होगा मूवी में आगे? जानने के लिए एमएक्स प्लेयर पर आएं और इस बेहतरीन साउथ डब मूवी का आनंद उठाएं।