मिया और बीवी, प्रिया और जयेश अपनी सात साल की बेकार शादी में संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन एक रात, सात घंटो के दौरान, ज़िंदा रहने के लिए, उन्हें अपनी लड़ाइयों को दूर रखते हुए चालाक चोरों से, खूंखार गैंगस्टर्स से, ब्लैकमेल करने वाले पुलिस ऑफ़िसर्स से और भ्रमित करने वाली नौकरानी से बचने के लिए एक दूसरे का साथ देना होगा। लोगों को जहर दिया जा रहा है, गोलियाँ चल रही हैं और लाशें बढ़ती ही जा रही हैं। मिया और बीवी को ज़िंदा रहने के लिए एक दूसरे का साथ निभाना ही होगा। क्या वो ये कर पाएंगे? या फिर इस रात के पागलपन में उलझ कर रह जाएंगे।